Showing posts with label Political. Show all posts
Showing posts with label Political. Show all posts

Thursday, 11 January 2024

PM Narendra Modi ने भेजी चादर अजमेर शरीफ दरगाह।

 Ajmer Dargah: पीएम मोदी ने अजमेर दरगाह के लिए भेजी चादर।


PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल की तरह इस साल भी उर्स के मौके पर अजमेर दरगाह शरीफ के लिए चादर भेजी है। एक मुस्मिल समाज के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकत कर पीएम ने यह चादर भेंट की।

PM Narendra Modi



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उर्स के मौके पर अजमेर दरगाह शरीफ के लिए चादर भेंट की हैं। जिसे 13 जनवरी को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद कहा है।


दरअसल, गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी



ने एक्स कर लिखा कि मैंने  मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। चर्चा के बाद मैंने एक चार भेंट की, जिसे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाया जाएगा। पीएम मोदी और प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी और दिल्ली हज कमेटी की प्रमुख कौसर जहां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हर साल पीएम भेंट करते हैं चाद



बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल उर्स के मौके पर अजमेर दरगाह के लिए चादर पेश करते है। पीएम मोदी अब तक 9 बार अजमेर शरीफ दरगाह को चादर भेंट कर चुके हैं। इस चादर को 13 जनवरी को दरगाह पर चढ़ाया जाएगा।

Tuesday, 9 January 2024

राजस्थान के नए सीएमओ पर खास खबर।

राजस्थान के नए सीएमओ पर खास खबर।


 Jaipur: दिल्ली के बाद अब राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी के लिए एक और बड़े अफसर को गुजरात से बुलाया जा रहा है। गुजरात में वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे 


राजस्थान के नए सीएमओ पर खास खबर।

एसीएस जेपी गुप्ता अब राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सीएमओ संभालेंगे। उन्हें 15 जनवरी को गुजरात से राजस्थान में प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया जाएगा।

जेपी गुप्ता आईएएस 


राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी का कंट्रोल बटन अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में होगा। 

गुजरात में मोदी से खास ब्यूरोक्रेट एसीएस जेपी गुप्ता अब राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सीएमओ संभालने आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है और 15 जनवरी को उन्हें रिलीव किया जा रहा है।


जेपी गुप्ता और मुख्य सचिव सुधांश पंत एक ही बैच के आईएएस अधिकारी हैं।


गुप्ता फिलहाल गुजरात में वित्त विभाग की कमान संभाल रहे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री का बेहद नजदीकी अफसर माना जाता है। मूल रूप से दौसा के रहने वाले गुप्ता के राजस्थान आने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। कयास तो यह भी था कि गुप्ता को वित्त विभाग की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्ता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ऑफिस ही संभालेंगे।

संदेश नायक भी आ सकते हैं

जेपी गुप्ता के अलावा सीएमओ में अभी कई और आईएएस अफसरों की तैनाती होनी है। इनमें संदेश नायक का नाम भी शामिल है। फिलहाल नायक राजफैड में एमडी के पद पर काम कर रहे हैं।